“मेरा परिवार पूरी तरह मौसमी खेती पर निर्भर था और आर्थिक स्थिति बहुत कमज़ोर थी। MVda के प्रशिक्षण और सहयोग से मैने मशरूम उत्पादन शुरू किया और एक सीजन में लगभग ₹१८०००-₹२०००० की आय अर्जित की, जिससे मेरे परिवार की स्थिति में बड़ा सुधार आय। शुरुआत में मुझे विश्वास नहीं था की घर पर मशरूम की खेती संभव है ,लेकिन MVda की एक बैठक में भाग लेने और जानकारी मिलने के बाद मैने इसमें रूचि दिखाई और इसे अपनाया। आज में अपने गांव में मशरूम बेचती हूँ, और कई अन्य महिलाये भी मेरे मार्गदर्शन में अपने घर पर मशरूम उत्पादन कर रही हैं। आज मैने अपने FPO की सचिव के रूप में कार्य कर रही हूँ और गांव की अन्य महिलाओं को भी आजीविका के नए अवसर अपनाने के लिए प्रेरित करती हूँ। इस ने मुझे केवल आय ही नहीं दी , बल्कि आत्मविश्वास और सामाजिक पहचान भी दी है। मैं Mvda की बहुत आभारी हूँ , जिसने मुझे आगे बढ़ने और विभिन्न मंचों पर अपने अनुभव साझा करने का अवसर दिया। “

बबली देवी
लस्याल गांव

Facebook
X
LinkedIn
Scroll to Top